फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेड हार्ट स्कूल में यातायात माह के तहत बच्चों को किया जागरूक

चंदौसी। प्रभारी निरीक्षक यातायात दुष्यंत बालियान और क्षेत्रीय कर अधिकारी संभल ने सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं और स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र में और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कोई वाहन न चलाएं। दोपहिया चलाते समय हेलमेट लगाएं, तेज रफ्तार व स्टंट ड्राइविंग न करें, तीन सवारी न बैठाएं। चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट लगाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, नशा करके व नींद आने पर वाहन न चलाएं। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का नारा लगवाया गया और यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। ब्यूरो

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें