नरौली में श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर श्याम भक्तों की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे पर बज रहे बाबा के भजनों पर श्याम प्रेमी नृत्य करते हुए चल रहे थे और जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला मंगलवाला स्थित जाहरवीर मंदिर से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा मकूपुरा, पीपल वाला, जामा मस्जिद तिराहा, सर्राफा मार्केट, सब्जी मंडी, काजी टोला तिराहा और भट्टी वाले बाग के रास्ते निकली। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यवस्था संभाली। इस दौरान रोहित श्रीमाली, अमित श्रीमाली, विवेक श्रीमाली, विशाल शर्मा, आदित्य श्रीमाली, सनी शर्मा, दीपांशु श्रीमाली, विट्टू राघव, अनमोल शर्मा, दिनेश कुमार श्रीमाली, अनुज गुप्ता, कमल सैनी, ऋषभ गुप्ता, अमित और रामबाबू शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।