फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में पांच घायल, दो रेफर

बनियाठेर। बहजोई रोड पर गांव मझावली पर बीकानेर होटल के पास बृहस्पितवार दोपहर दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सुलतान सिंह और दूसरी बाइक पर सवार अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाकि दो युवकों को हल्की चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी चंदौसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना बनियाठेर के बड़ा गांव निवासी सुलतान सिंह के बेटे शेर सिंह की 24 नवंबर को शादी है। बृहस्पतिवार दोपहर को सुलतान सिंह बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बिसारू में रिश्तेदार को शादी का कार्ड देकर बाइक से घर को लौट रहे थे। रास्ते में गांव मझावली पर बीकानेर होटल के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। जिसमें सुलतान सिंह और दूसरी बाइक पर सवार गांव प्रहलादपुर थाना बनियाठेर निवासी अर्जुन व उसके साथी मंगली व बुद्धिसेन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को लेकर सीएचसी आई। जहां सुलतान सिंह और अर्जुन को रेफर कर दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार किया गया है। बेहतर उपचार के लिए उन्हें रेफर किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें