फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकरा हसन की पुलिस से नोकझोंक: सांसद ने कहा- 'मैंने कोई अपराध किया है?' कोतवाल ने कहा- यहीं रुक जाइए, निवेदन है

जन्माष्टमी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सांसद इकरा हसन को घर से बाहर जाने से रोकने के दौरान उनकी कोतवाल सुनील कुमार से बातचीत हुई। इस दौरान सांसद ने पुलिस से उन्हें रोके जाने का कारण और आदेश बताने को कहा।

'आप यहीं रुक जाइए'
कोतवाल सुनील कुमार ने सांसद से कहा, “आप यहीं पर रुक जाइए।” इस पर इकरा हसन ने पूछा कि उनके पास क्या आदेश है और उन्हें किस वजह से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें कारण बताया जाए कि उन्हें क्यों जाने नहीं दिया जा रहा। कोतवाल ने कहा कि कोई आदेश नहीं है, लेकिन फिलहाल उन्हें रुक जाना चाहिए। इस पर सांसद ने पूछा कि उन्होंने कौन सा अपराध किया है। कोतवाल ने जवाब दिया कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है, लेकिन इस समय उनका बाहर जाना उचित नहीं है।

जन्माष्टमी का दिया हवाला
बातचीत के दौरान पुलिस की ओर से जन्माष्टमी के त्योहार का हवाला दिया गया। कोतवाल ने कहा कि खतरे की कोई बात नहीं है, लेकिन जन्माष्टमी के कारण उन्हें रोका जा रहा है। इस पर इकरा हसन ने कहा कि संभव है कि वह भी किसी त्योहार में शामिल होने के लिए जा रही हों। उन्होंने पुलिस के इस तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह किसी को रोकना उचित नहीं है।

'आपका निवेदन हमें स्वीकार नहीं'
कोतवाल ने सांसद से बाहर नहीं जाने का अनुरोध किया। इस पर इकरा हसन ने कहा, 'आपका निवेदन हम स्वीकार नहीं करते। हमने आपका निवेदन रिजेक्ट कर दिया है। यह तो हमारी इच्छा है।' इस दौरान पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम ने भी पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जो काम पुलिस को करना चाहिए, वह नहीं करती और यह परिवार किसी चीज से नहीं डरता। उन्होंने कहा कि वे लोग जनता की सेवा के लिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें