फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: स्वाभिमान रैली, मंच पर पहुंचे जयंत चौधरी तो नारों से गूंजा पंडाल; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारान के गोचर कृषि इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान रैली को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही रैली स्थल पर कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके बाद जैसे ही रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मंच पर पहुंचे, पूरा पंडाल नारों से गूंज उठा। पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं ने नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया। जयंत चौधरी के मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें