शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा स्थित राहुल इंटरनेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून, यातायात नियमों, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और अपराध से बचाव की जानकारी दी।