त्योहारी सीजन को देखते हुए रामपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।