फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेल को बार-बार गर्म न करें, कैंसर हृदय रोग, मोटापा, लिवर का खतरा

रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को शहर के एक होटल में रिपर्पज यूज्ड कुकिंग ऑयल विषय पर जागरूकता कार्यक्रम व संगोष्ठी हुई। शहर के होटलों और रेस्टोरेंट संचालकों को जागरूक करते हुए सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने कहा कि खाद्य तेल दो बार गर्म करने के बाद खराब होने लगता है। खासतौर पर तेल को खाने के प्रयोग के लिए दो बार ही गर्म किया जाए। बार-बार गर्म करने से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि तेल को बार-बार गर्म करने पर उसमें ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ने लगती है। इससे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को होने लगते हैं। हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। तेल में फ्री रेडिकल्स और जहरीले यौगिक बनने लगते हैं। ये कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाकर लंबे समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। ऐसे तेल में बनी चीजें खाने से गैस, एसिडिटी, अपच, पेट दर्द और कब्ज की समस्या बन जाती है। पाचन तंत्र खराब हो जाता है। लिवर और किडनी पर भी असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि तेल को बार-बार गर्म करने के स्थान पर विभाग से नामित बायोडीजल एजेंसी को तेल बेच सकते हैं। तेल की कीमत भी मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें