फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे जीजा पर साले ने किया रॉड से हमला

थाना क्षेत्र में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी गढ़ी मजरे दीन शाह गौरा में बृहस्पतिवार की रात हुए विवाद में जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया पीड़ित ने अपनी पत्नी के भाई पर गाली-गलौज करने और लोहे की रॉड से सिर पर हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है जानकारी के अनुसार, बांदा जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी पंकज सिंह पुत्र राम अवध ने बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले श्वेता से प्रेम विवाह के जरिए हुई थी उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे पंकज अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था पीड़ित के मुताबिक, वह अपनी पत्नी से बातचीत कर रहा था इसी दौरान उसकी पत्नी का भाई निर्भय राय पुत्र रामू राय वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विवाद के दौरान निर्भय राय ने लोहे की रॉड से पंकज के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद पीड़ित ने गदागंज थाने में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वहीं, गदागंज थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें