जमुनापुर बिजली उपकेंद्र से हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण सुबह उपकेंद्र पहुंचे और प्रदर्शन किया। अवर अभियंता से बिजली कटौती की वजह पूछी तो कोई जवाब नहीं मिला, इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीण पावर कार्पोरेशन के उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग कर अड़े हुए हैं। चार घंटे चली रहे हंगामे के बावजूद अभी तक पावर कार्पोरेशन का कोई अधिकारी उपकेंद्र नहीं पहुंचा। वहीं अवर अभियंता ओमकार सिंह ने बिजली कटौती डलमऊ ट्रांसमिशन की जा रही है। उपकेंद्र से कोई लेना देना नहीं है।