फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कलश यात्रा में आया युवक सई नदी में डूबा, एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया

सतांव (रायबरेली)। गुरूबख्शगंज क्षेत्र के सई नदी स्थित सिरसा घाट पुल के पास कलश यात्रा में जल भरने आए एक युवक नदी में डूब गया। सूचना पर आई पुलिस ने गोताखोर की मदद से पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन युवक का कोई सुराक नहीं लगा। पूरे कोइली मजरे कोरिहर गांव में मां लक्ष्मी माता मंदिर पर आयोजक कमल पासवान द्वारा कथा का आयोजन किया गया है। शनिवार को गांव में कलश यात्रा निकाली गई थी। कलश यात्रा गांव से होते हुए सई नदी से जल लेकर आना था। कलश यात्रा मे गांव के रहने वाले अंकुश (22) पुत्र संतराम भी शामिल होने के लिए गये हुए थे। अंकुल सदी नदी में नहाने के लिए बनी सीढीयो से उतरा था, इसी बीच पैर फिसलने के कारण वह नदी के बाहव में चला गया। अंकुल को नदी में बहता देख सभी ने आवाज लगाई, लेकिन तब तक वह गहारे पानी में जाने कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से अंकुश के शव को ढूढने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को सूचना दी। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि गोताखोर की मदद से शव की तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है, वह देर शाम तक पहुंचेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें