फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: सांसद केएल शर्मा ने वीरा पासी की प्रतिमा का किया अनावरण

रायबरेली: कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित वीरा पासी चौक पर बुधवार को अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा (केएल शर्मा) ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सांसद ने कहा कि अमर शहीद वीरा पासी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। महापुरुषों को उनकी जाति से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। वीरा पासी ने न अपने घर के लिए लड़ाई लड़ी और न ही अपनी जाति के लिए लड़ी। उन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए संघर्ष किया और बलिदान दिया। ऐसे महापुरुष की प्रतिमा का अनावरण करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, संतोष त्रिवेदी, विजय शंकर अग्निहोत्री, नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता, कांग्रेस नेत्री सुधा द्विवेदी, दीपेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पंजाबी सिंह, अनूप बाजपेयी, कामता गौड़, अतुल शर्मा, अजय सिंह और गिरीश चौहान, रामबाबू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें