रायबरेली में सांसद राहुल गांधी से मिलने और अपनी समस्याओं को उनके सामने रखने के लिए लोगों की भीड़ बुधवार को सुबह से ही भुएमऊ गेस्ट हाउस के बाहर उमड़ पड़ी। आलम यह रहा कि भीड़ को नियंत्रित करने में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का पसीना छूट गया। पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान अयोध्या के मछली भोज मामले में निषाद समाज के लोगों ने राहुल गांधी से मिलकर भाजपा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। गेस्ट हाउस के भीतर राहुल गांधी ने लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए।