फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी

रायबरेली: जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा, दवा और पैथोलॉजी काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मौसम में बदलाव को मरीजों की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण बताया जा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। पर्चा बनवाने, दवा लेने और रक्त की जांच कराने में मरीजों को सबसे अधिक समस्या हुई। भीड़ अधिक होने के कारण काउंटरों पर मारामारी की स्थिति बनी रही। ओपीडी कक्षों के बाहर भी मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कुछ मरीजों को खुले आसमान के नीचे लाइन में खड़ा होना पड़ा। इमरजेंसी में बुखार के मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। कुत्ता काटने के मरीज एआरवी (एंटी रेबीज वेनम) लगवाने अस्पताल पहुंचे। मेडिसिन, नेत्र रोग, हृदय रोग और नाक कान गला विभाग में सबसे अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने आए। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सलीम ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों से मौसम को देखते हुए एहतियात बरतने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें