रायबरली: दिवाली पर घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए बुधवार को चलाए गए अभियान में हरचंदपुर में एक क्विंटल घटिया छेना नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 11 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी कंचनलता तिवारी ने हरचंदपुर स्थित स्वाती स्वीट्स का निरीक्षण कर छेना मिठाई का नमूना भरा। जांच में छूना दूषित मिलने पर करीब एक क्विंटल छेना नष्ट करा दिया। सलोन खोया मंडी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार यादव व अभय प्रताप सिंह की टीम ने राजकुमार, अनीस, श्रीचंद कौशल, मिथिलेश, नूर मोहम्मद, जमीर, राजा, रजी मोहम्मद, सिद्धि, लतीफ के पास से खोवा के 10 नमूने लेकर जांच के लिए भेजा।