थाना फतनपुर पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही में 40.64 ग्राम अवैध एमडी बरामद की गई। अन्तर्जनपदीय तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतनपुर पुलिस एवं स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही की गई है।