फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- समाज के लोगों को भाजपा से जोड़ने का होगा काम

पीलीभीत में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा बृज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अकलीम अहमद मलिक का बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने अकलीम अहमद मलिक को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से पीलीभीत का मान-सम्मान बढ़ा है। वहीं, नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अकलीम अहमद मलिक ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति से अल्पसंख्यक समाज को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ मिला है। इसी का परिणाम है कि समाज में भाजपा के प्रति उत्साह बढ़ रहा है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, मान सिंह राठौर, अभिमन्यु गंगवार, दीपक सोनकर, हेमराज दिवाकर, शकुंतला राजपूत, निशान सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें