पीलीभीत के बरखेड़ा में सोमवार रात सराफा दुकान में चोरी की कोशिश की गई। इस दौरान चोर और व्यापारी दोनों छत से गिरकर घायल हो गए। दोनों के पैर में फ्रैक्चर हो गया। व्यापारी रजनीश की दुकान में सोमवार रात दो बदमाश छत पर छिपे थे। सूचना पर पहुंचे रजनीश ने एक चोर को पकड़ लिया। खींचतान में चोर ने छत से छलांग लगाई। इस दौरान रजनीश भी नीचे गिर गए थे। पुलिस ने घायल व्यापारी और आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया।