फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: तराई में छठ पूजा की तैयारियां तेज, सजाए जा रहे घाट, बन रहीं वेदियां

पीलीभीत में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर से सटे बरहा से लेकर मझोला, घुंघचाई और भारत-नेपाल सीमा से सटे तराई के गांवों तक पर्व को लेकर उत्साह दिखाई देने लगा है। कहीं तालाबों में पानी भरवाने और घाटों की सफाई का काम चल रहा है तो कहीं छठ वेदियों की मरम्मत और पंडाल सजाने की तैयारी की जा रही है। पूर्वांचल की संस्कृति से जुड़े इस महापर्व को जिले में बड़ी संख्या में परिवार परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाते हैं। छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। इस बार 13 नवंबर से नहाय-खाय से इसकी शुरुआत होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें