बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मार्ग पर बैठे चार गोवंश की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क पर गोवंश के मृत पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे के कारण कुछ देर तक मार्ग पर लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। स्थानीय लोगों ने गोवंश को सड़क से हटाया।