फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: भाकियू टिकैत ने की मासिक बैठक, प्रदेश अध्यक्ष ने कई मुद्दों पर की चर्चा

भाकियू टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव सोमवार को पीलीभीत पहुंचे। उनके नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मंडी परिसर में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में आवाज बुलंद की। गन्ना भुगतान, धान खरीद में अनियमितता, खाद की कमी, बिजली कटौती, आवारा पशुओं और बाढ़ से फसल नुकसान समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद किसानों की मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने की। प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार अजीत सिंह मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान कई समस्याओं से जूझ रहा है और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ से हर साल किसानों की फसलें प्रभावित होती हैं, लेकिन उचित मुआवजा नहीं मिलता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें