फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क से हटवाया गया सामान

पीलीभीत में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुधवार को नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाया। छतरी चौराहे से स्टेशन चौराहे तक चले अभियान के दौरान सड़क पर सामान फैलाकर कारोबार करने वालों को हटाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में खलबली मच गई और कई लोगों ने खुद ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्य और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने सड़क पर रखी बजरी को अपने कब्जे में लेकर समेट लिया। इसके साथ ही सड़क की जगह घेरकर रखे गए खोखों और अन्य सामान को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान टीम ने दुकानदारों और कारोबारियों को दोबारा सड़क पर सामान न रखने की हिदायत भी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें