मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में बुधवार सुबह सुनसान गली से गुजर रही महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति महिला के साथ अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की पहचान और तलाश के लिए टीम गठित की है।