शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर रविवार को नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति की ओर से श्री शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा निकाल कर किया गया। माता के जयकारों से नगर गूंज उठा। 508 महिलाओं ने मंगल कलश सिर पर धारण कर नगर परिक्रमा की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया के महायज्ञ की पूर्णाहुति 19 और अक्तूबर होगी।