फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार रुपये का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सिविल लाइंस पुलिस ने अगवानपुर ओवरब्रिज के पास रविवार रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी रिहान को धर दबोचा। बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने पर उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक, तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस का कहना है कि दो सप्ताह से आरोपी की तलाश चल रही थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार आजादनगर निवासी सोनू सैनी की बाइक दिवाली की रात 8 नवंबर को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मऊ क्षेत्र से चोरों ने चुरा ली थी। इस मामले में दस नवंबर को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चक्कर की मिलक निवासी बदमाश रिहान ने बाइक चोरी की है। इसके बाद पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी थी। एसएसपी ने कई मामलों में वांछित होने के कारण रिहान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इधर थाना प्रभारी सिविल लाइंस हरीशवर्धन सिंह को रविवार की रात सूचना मिली कि रिहान किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में कांठ रोड पर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कांठ रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार भागने लगा। अगवानपुर चौकी क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। इस दौरान आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसकी पहचान कर तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक, 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार आरोपी रिहान के खिलाफ 12 जनवरी को जिगर कॉलोनी में चाकू से हमला कर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती तुषा राशीद से मोबाइल फोन लूटने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके अलावा भी उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मारपीट, आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट आदि के छह रिपोर्ट दर्ज हैं। पुलिस अन्य मामलों की छानबीन के लिए जिले के अन्य थानों को सूचना दी है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें