मुरादाबाद पंचायत भवन में राष्ट्रीय लोकदल का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन एवं मासिक बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि पार्टी महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं और किसानों को एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की एकता से ही उनकी आवाज मजबूत होगी और उनके मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।