फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान एवं सिंगल डोनर प्लेटलेट में जुटे लोग, VIDEO

कैंसर से जूझ रहे नन्हे-मुन्ने बच्चों के उपचार में प्लेटलेट्स की जरूरत को देखते हुए विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट की टीम मिर्जापुर से वाराणसी पहुंची। होमी भाभा कैंसर अस्पताल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान एवं सिंगल डोनर प्लेटलेट (एसडीपी) दान शिविर में फाउंडेशन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। शिविर का आयोजन विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब और भारत विकास परिषद काशी प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। शिविर में 70 लोगों ने पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 28 लोगों ने एसडीपी और 21 ने रक्तदान किया। मिर्जापुर से रवाना हुई करीब 20 सदस्यीय टीम को नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें