आगामी नवरात्रि पर्व के मद्देनजर गुरुवार को मड़िहान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मड़िहान संतोष कुमार ओझा ने की। बैठक में पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।