तहसील दिवस के अवसर पर लालगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और फरियादियों को त्वरित राहत मिलनी चाहिए।