मिर्जापुर जिले में आगामी दिनों में दुर्गा पूजा, दशहरा, मूर्ति विसर्जन आदि त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों, मजिस्ट्रेटों व रामलीला, दुर्गा पूजा के आयोजकों सहित जनपद के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की। प्रत्येक थानावार आयोजकों की समस्याओं को सुनते हुए मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।