मेरठ में सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांधा। इस दौरान छात्राओं ने सभी शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। छात्राओं ने शिक्षिकाओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान विद्यालय का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।