मेरठ सिटी डाक विभाग ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद और अखिल भारतीय कौमी एकता सद्भावना समिति के सहयोग से पिलोकरी रोड स्थित क्रेडिल पब्लिक स्कूल में विशेष आधार कार्ड कैंप लगाया। कैंप में नए आधार कार्ड बनवाने, आधार अपडेट कराने और विभिन्न प्रकार के सुधार की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सरदार सरबजीत सिंह कपूर ने फीता काटकर कैंप का उद्घाटन किया। इस दौरान अतिथि को उनकी सेवाओं के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।