मेरठ की वेटरन्स नोड शाखा में जीओसी, पश्चिम उत्तर प्रदेश सब एरिया की ओर से शौर्य संगम समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक और वीर नारियां शामिल हुईं। जीओसी ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।