फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सीसीएसयू में 11 नवंबर से शुरू होगा सात दिवसीय राष्ट्रीय व्यास समारोह, देशभर के संस्कृत विद्वान होंगे शामिल

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के संस्कृत विभाग और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 17 नवंबर तक राष्ट्रीय व्यास समारोह-2026 आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को संस्कृत विभाग में प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई। सात दिवसीय समारोह में देशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से संस्कृत के विद्वान, शोधार्थी और विद्यार्थी शामिल होंगे। इस दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता, संस्कृत प्रश्न मंच, वैदिक शोध संगोष्ठी, सामवेद कथा, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवाओं को संस्कृत भाषा से जोड़ने के लिए संभाषण प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 17 नवंबर को समापन समारोह और पुरस्कार वितरण होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें