फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: वात्सल्य तीर्थ धाम के लिए मूर्ति पाषाण का विधि-विधान से पूजन, जैन समाज के श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

हस्तिनापुर के श्री प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। निर्माणाधीन वात्सल्य तीर्थ धाम मंदिर के लिए मूलनायक प्रतिमाओं के मूर्ति पाषाण का विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री 1008 मल्लिनाथ भगवान की प्रतिमा के पाषाण का विशेष पूजन विशाल जैन बटेश्वर परिवार की ओर से कराया गया। वहीं रमेश चंद्र जैन और पंकज जैन की ओर से वात्सल्य तीर्थ धाम के लिए एक अन्य भव्य मूर्ति प्रदान की गई। क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन ने कहा कि वात्सल्य तीर्थ धाम के निर्माण से हस्तिनापुर की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान को और मजबूती मिलेगी तथा देश-विदेश से जैन श्रद्धालुओं के यहां आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें