फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छह महीने में ही लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी से विवाद होने पर एमआर ने फंदे से लटककर जान दी

मेरठ। फूलबाग कॉलोनी निवासी विशाल ने बुढ़ाना गेट निवासी सेजल से फरवरी में प्रेम विवाह किया था। दोनों नोएडा में रहकर नौकरी कर रहे थे। करीब तीन महीने से दोनों अलग रह रहे थे। बुधवार को विशाल का शव पंखे से लटका मिला। नौचंदी थाना क्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी निवासी विशाल (28) का शव बुधवार शाम पांच बजे घर में पंखे पर चादर से लटका मिला। विशाल एक मेडिकल कंपनी में एमआर था। शव को लटका देख परिजनों ने शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी सेजल से युवक का विवाद चल रहा था। इस वजह से वह तीन महीने से ससुराल में नहीं रह रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फूलबाग कॉलोनी गली नंबर-7 में खिलेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे विशाल ने फरवरी 2026 में बुढ़ाना गेट निवासी सेजल से प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में हुई थी। दंपती के बीच तीन महीने से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार युवक इस वजह से परेशान था। बुधवार शाम विशाल घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में गया था। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसे देखने गए। वहां उसका शव पंखे पर चादर से लटका हुआ देख परिजनों की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने बिलख रहे परिजनों को किसी तरह संभाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें