मेरठ सीएम ग्रिड योजना के तहत शास्त्री नगर समेत शहर में चल रहे नाला निर्माण कार्य का मंगलवार को नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने शास्त्री नगर डी ब्लॉक पहुंचकर निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता देखी और ठेकेदारों व कर्मचारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। काम की धीमी गति पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में काम पूरा नहीं होने पर विभागीय जांच कर कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त के अचानक निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारियों और ठेकेदारों में हड़कंप की स्थिति रही।