फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: विकास नहीं तो वोट नहीं, कृष्णानगर के लोगों ने लिया फैसला, किया प्रदर्शन

रुड़की रोड स्थित वार्ड सात के सोफीपुर क्षेत्र की कृष्णानगर कॉलोनी में विकास कार्य नहीं होने से नाराज लोगों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को कॉलोनीवासियों ने हाथों में तख्तियां लेकर कॉलोनी में भ्रमण किया और लोगों से आगामी चुनाव में वोट नहीं देने की अपील की। अभियान के दौरान 'विकास नहीं तो वोट नहीं' का नारा बुलंद किया गया। कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के चक्कर काटने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। कैंट विधायक, सांसद, महापौर, नगर आयुक्त और ऊर्जा मंत्री तक से गुहार लगाई, लेकिन विकास कार्य नहीं हो सके। इस दौरान बृजभूषण शर्मा, नियमपाल गुर्जर, अशोक गुर्जर, डॉ. मनोज, ब्रजपाल सिंह, हरबीर सिंह, आरएस सिरोही, वीरेंद्र सिरोही, अशोक सिरोही आदि कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें