फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की मां गंगा की आराधना

हस्तिनापुर में मखदूमपुर गंगा मेले के सकुशल और निर्विघ्न संपन्न होने की कामना को लेकर शुक्रवार को गंगा तट पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर आहुतियां दीं और मां गंगा से मेले के सफल आयोजन की प्रार्थना की। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना भी की। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से गंगा तट का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें