आगामी नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार शाम सरधना थाने में शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने गणमान्य लोगों से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।