सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान मंगलवार को कुशावली गांव पहुंचे। उन्होंने देवबंद सड़क हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं अमन, पंकज, बिल्लू उर्फ रमेश और सागर सोम के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में चेक सौंपे। विधायक ने हादसे में घायल लोगों का हाल जाना और उनके उपचार में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। हादसे में गांव के चार श्रद्धालुओं की मौत से परिवारों में शोक है। विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।