मेरठ के एसएसपी रहे अविनाश पांडेय की बर्ख़ास्तगी की मांग को लेकर कमिश्नरी पार्क में महापंचायत चल रही है। धरने पर रवि गौतम व दलित समाज के लोग बैठे हुए हैं। महापंचायत को लेकर कमिश्नरी चौराहे पर फ़ोर्स है। एसपी सिटी के निर्देशन में ड्रोन उड़ाकर निगरानी की जा रही है।