फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमसफर फाउंडेशन ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर, जीआईसी के छात्रों और शिक्षकों की हुई स्वास्थ्य जांच; मुफ्त दवाएं भी बांटीं

मेरठ में हमसफर फाउंडेशन की ओर से बैडमिंटन भवन, जीआईसी में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान सभी छात्रों और शिक्षकों की खून की जांच भी कराई गई। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराना था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें