फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आबूलेन होटल में युवती को दो दिन बंधक बनाकर पीटा, होटल सील; सलमान पर बढ़ीं धाराएं, पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई

मेरठ के सदर थाना क्षेत्र स्थित आबूलेन के होटल में गाजियाबाद निवासी युवती को दो दिन तक बंधक बनाकर रखने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने होटल सील कर दिया है। कंकरखेड़ा निवासी आरोपी सलमान के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। होटल को सीज कराने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) और संबंधित बोर्ड को प्रस्ताव भेजने की तैयारी है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के मुताबिक, आरोपी सलमान ने युवती को होटल में दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे होटल से बाहर सड़क पर लाकर पीटने का मामला सामने आया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी ने कहा कि मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी के साथ-साथ होटल और पूरे प्रकरण में पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें