जन्माष्टमी पर्व पर शुक्रवार को साकेत और नगला बट्टू में मेला लगा। मेले में शाम होते ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बच्चों ने झूलों और मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया। वहीं परिवारों ने मेले में जमकर खरीदारी की। खिलौनों, खान-पान और घरेलू सामान की दुकानों पर भीड़ नजर आई। देर रात तक दोनों स्थानों पर चहल-पहल बनी रही।