ब्रह्मपुरी में मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी। कोर्ट ने 30 सितंबर को दोनों को दोषी ठहराया था। बुधवार को मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी। इस दौरान ब्रह्मपुरी जिस मकान में सौरभ की हत्या की गई थी, वह मकान और उस गली में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं पास ही स्थित मुस्कान के मायके में भी घर बंद रहा।