हस्तिनापुर कस्बे के रामलीला मैदान में चल रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। आयोजकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।