मेरठ में छावनी रामलीला कमेटी की ओर से शुक्रवार को शिव बरात निकाली गई। बरात में शामिल सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सदर क्षेत्र की दाल मंडी, ढोलकी मोहल्ला, सदर बाजार, सदर सर्राफा बाजार, बॉम्बे बाजार और आबूलेन समेत विभिन्न इलाकों से होते हुए शिव बरात भैंसाली मैदान पहुंचकर संपन्न होगी। इसके साथ ही छावनी रामलीला का आगाज हो गया है। शनिवार से भैंसाली मैदान में रामलीला का मंचन शुरू होगा।