बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा संचालित कर्नल आर.पी. सिंह संस्कार केंद्र में बाल उत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक चेतना और संस्कारों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में 7 से 10 वर्ष की आयु के करीब 60 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राखी निर्माण प्रतियोगिता और बिना अग्नि पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर संस्कार केंद्र की संचालिका निधि सिंघल, शशि सिंघल, विनोद, विद्यावती आंटी सहित इनर व्हील क्लब की सदस्य सीमा, गीता, रेखा गौतम और रेखा शर्मा मौजूद रहीं।