जापान में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स में शॉट पुट में गोल्ड और जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले एथलीट आयुष वर्मा ने लाइव वीडियो कॉल पर अपना गोल्ड मेडल दिखाया। बेटे की ऐतिहासिक सफलता पर पिता अनिल कुमार वर्मा और माता सीमा वर्मा खुशी से गदगद हो गए। आयुष की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही साथी खिलाड़ी और शुभचिंतक बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे। पूरे मोहल्ले में जश्न का माहौल है।